अलीगढ़: नगला सरताज में भक्ति का सैलाब, जागरण के बाद निकली माँ काली की भव्य शोभायात्रा

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के ग्राम नगला सरताज में बीती रात आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


अलीगढ़ जनपद के ग्राम नगला सरताज में बीती रात आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। गाँव में आयोजित विशाल जागरण के बाद सुबह माँ काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

भक्तिमय जागरण से झूम उठे श्रद्धालु

कार्यक्रम का आगाज़ माता रानी के भव्य जागरण के साथ हुआ। सुप्रसिद्ध गायकों ने अपनी मधुर आवाज में माता के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि भक्त पूरी रात भावविभोर होकर झूमते रहे। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर धर्म लाभ उठाया और भक्ति की गंगा में सराबोर नजर आए।

शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़

जागरण संपन्न होते ही सुबह माँ काली की शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप और माता के जयघोष के साथ निकली इस यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई माँ काली के स्वरूप के दर्शन पाने को लालायित दिखा। सुरक्षा और व्यवस्था के बीच ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया।

ग्रामीणों का रहा विशेष सहयोग

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और वरिष्ठ जनों का सराहनीय योगदान रहा। व्यवस्थाओं को संभालने में सचिन चौहान और राहुल सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि अरविंद पुंडीर और मनोज पुंडीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय सहभागिता की। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का शांतिपूर्ण समापन हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक चेतना मजबूत होती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.