शोहरतगढ़: शिवपति पीजी कॉलेज में ‘विश्व जल दिवस’ पर जल संरक्षण का संकल्प

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय शिवपति पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग में बुधवार को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय शिवपति पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग में बुधवार को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने की, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को जल की महत्ता और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

प्राचार्य ने दिए संरक्षण के टिप्स

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रो. अरविन्द कुमार सिंह ने जल संकट की वैश्विक स्थिति पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे छोटी-छोटी आदतों को बदलकर जल संचयन किया जा सकता है। विशिष्ट वक्ता राजू प्रजापति ने प्रकृति और पेड़-पौधों के माध्यम से जल संरक्षण की सारगर्भित जानकारी साझा की।

जागरूकता से ही बचेगा कल

कार्यक्रम का कुशल संचालन और संयोजन इन्द्रदेव वर्मा ने किया, जिन्होंने विश्व जल दिवस के इतिहास और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, प्रो. मुकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह सहित अश्वनी सिंह, रत्नेश सोनी और पंकज सिंह जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जल ही जीवन है और इसका विवेकपूर्ण उपयोग ही आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.