बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के स्थित गुलावठी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्थित गुलावठी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक मदरसे के शिक्षक पर किशोर के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। करीब दो महीने से फरार चल रहे आरोपी शिक्षक को पुलिस ने आखिरकार घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
पकड़े गए आरोपी की पहचान कारी अल्ताफ के रूप में हुई है। पीड़ित किशोर के परिजनों ने करीब दो माह पूर्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिक्षक ने किशोर के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
दबिश के बाद हुई गिरफ्तारी
आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक, सटीक सूचना के आधार पर दी गई दबिश में कारी अल्ताफ को दबोच लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।
सावधान: पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई pic.twitter.com/qaODUfGQ0e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























