बुलंदशहर: सूरजपुर मखैना में आज सजेगा माता का भव्य दरबार, जागरण की तैयारियां पूरी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में आज आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में आज आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ग्राम स्थित मंदिर परिसर में आज रात्रि एक विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर सूरजपुर मखैना सहित आसपास के दर्जनों गांवों में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल है।

भक्तिमय होगा वातावरण

ग्रामीणों के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। पूरी रात माता रानी के भजनों और कीर्तनों से क्षेत्र गुंजायमान रहेगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था और प्रसाद वितरण का विशेष प्रबंध किया गया है।

क्षेत्रवासियों से की गई अपील

आयोजन समिति से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों राजपाल सिंह, गजराज सिंह, योगेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दुर्गेश लोधी, मनीष कुमार, वीरपाल सिंह और रमेश मिस्त्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह जागरण पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचकर माता के दरबार में हाजिरी लगाएं और पुण्य के भागी बनें। वर्तमान में पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति की बयार बह रही है और लोग बेसब्री से रात्रि के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.