सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंपों पर खुद उतरकर संभाली कमान, बांसी और करौंदा मसिना में औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में तेल की किल्लत को लेकर फैली अफवाहों और पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में तेल की किल्लत को लेकर फैली अफवाहों और पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। आज बुधवार को जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया और स्पष्ट किया कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी ने बांसी स्थित दिलीप फिलिंग स्टेशन और करौंदा मसिना स्थित जय फिलिंग सेंटर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की जांच की और मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पंप मालिकों को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में तेल की कालाबाजारी या अनावश्यक होल्डिंग न की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित प्रबंधकों को निर्देशित किया कि

आपूर्ति सुचारू बनाए रखें और प्रत्येक वाहन स्वामी को निर्धारित मात्रा में तेल उपलब्ध कराएं।

यदि कोई पंप जानबूझकर नो स्टॉक का बोर्ड लगाता है या आपूर्ति रोकता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग लें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।

जनता से अपील,अफवाहों पर न दें ध्यान

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जनपदवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा, जिले में तेल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। तेल की किल्लत को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह निराधार और अफवाह मात्र हैं। जनता घबराकर अतिरिक्त तेल का स्टॉक न करे, सभी को उनकी जरूरत के अनुसार ईंधन मिलेगा।

प्रशासन की इस सक्रियता के बाद बांसी और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी के माहौल में कुछ कमी देखी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन लगातार तेल कंपनियों के संपर्क में है और आपूर्ति श्रृंखला में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.