शोहरतगढ़
सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और थाना कठेला समयमाता की संयुक्त टीम ने ₹25,000 के इनामी और शातिर गैंगस्टर अकबर उर्फ गुठे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी कहीं भागने की फिराक में है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने 24 मार्च की शाम मेडिकल कॉलेज रोड स्थित बड़े डाकघर के सामने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुँचा, पुलिसकर्मियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अकबर उर्फ गुठे पुत्र हजारी बंजारा, निवासी ग्राम गोपीजोत थाना मोहाना के रूप में हुई है।
अपराध का लंबा काला इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में एक दशक से अधिक समय से मुकदमे दर्ज हैं।
थाना चिल्हिया: वर्ष 2025 में गोवंश वध निवारण अधिनियम और वर्ष 2026 में गैंगस्टर एक्ट (गिरोहबंद एवं समाज विरोधी गतिविधियां) के तहत मामले दर्ज।
थाना मोहाना: वर्ष 2018 में गोकशी, 2019 में गैंगस्टर एक्ट और वर्ष 2010 में मारपीट, धमकी व दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप।
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने बताया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। थाना कठेला समयमाता पुलिस और एसओजी टीम के बीच बेहतर समन्वय के कारण ही इस इनामी बदमाश को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा सका है। पुलिस अब इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
फिलहाल, प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन लगातार तेल कंपनियों के संपर्क में है ताकि जिले में आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
सावधान: पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई pic.twitter.com/qaODUfGQ0e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























