सिद्धार्थनगर: तेल संकट की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा

बढ़नी

सिद्धार्थनगर वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल के बीच युद्ध की सुगबुगाहट का असर अब सीधे तौर पर सिद्धार्थनगर के आम जनजीवन पर दिखने लगा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल के बीच युद्ध की सुगबुगाहट का असर अब सीधे तौर पर सिद्धार्थनगर के आम जनजीवन पर दिखने लगा है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने की खबरों के बीच तेल की किल्लत की आशंका ने जिले में पैनिक बाइंग की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे आज बुधवार को पेट्रोल पंपों पर भारी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल आपूर्ति बाधित होने की खबरों के बाद जिले के उपभोक्ताओं में डर व्याप्त हो गया है। लोग न केवल अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करा रहे हैं, बल्कि गैलनों और डिब्बों में भी ईंधन स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। इस आपाधापी के कारण कई पंपों पर नो स्टॉक के बोर्ड लटक गए हैं, जिससे चालू पंपों पर दबाव और अधिक बढ़ गया है।

बुधवार सुबह से ही बढ़नी ब्लॉक के बढ़नी मढ़नी और मालगहिया क्षेत्र के पंपों पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मालगहिया स्थित पेट्रोल पंप पर उमड़ी अनियंत्रित भीड़ को संभालने के लिए स्थानीय पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति बिगड़ती देख उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर औचक निरीक्षण किया।

एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। किल्लत की खबरें महज अफवाह हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों और अवैध जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शांति बनाए रखें क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने जनता से अपील की कि वे लाइन में लगकर केवल जरूरत के हिसाब से ही ईंधन लें। अनावश्यक स्टॉक करने से वास्तविक जरूरतमंदों को परेशानी हो रही है।

फिलहाल, प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन लगातार तेल कंपनियों के संपर्क में है ताकि जिले में आपूर्ति सुचारू बनी रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.