सिद्धार्थनगर: तड़के दुकान में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटा सिलेंडर, सारा सामान जलकर राख

इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा नगर पंचायत के डुमरियागंज रोड परआज बुधवार तड़के एक दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा नगर पंचायत के डुमरियागंज रोड परआज बुधवार तड़के एक दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटों के बीच दुकान में रखा एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में लोहे की टंकी से बनी एक गुमटीनुमा दुकान में सुबह करीब तीन बजे हुई। सिलेंडर फटने की इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास सो रहे लोग सहमकर जाग गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

दुकान के मालिक उस्का निवासी सुरेश कुमार हैं, जो इस दुकान में अंडे और अन्य खाद्य सामग्री बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सुरेश ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार रात दुकान बंद कर अपने किराए के मकान में चले गए थे। सुबह तीन बजे धमाके की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुँचे, तो उनकी आजीविका का साधन आग की लपटों में घिरा था।

स्थानीय नागरिकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी जबरदस्त थी कि सुबह नौ बजे तक दुकान के मलबे से धुआँ निकलता देखा गया। दुकान में रखा जरूरी सामान और नकदी सब कुछ जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.