महराजगंज: फर्जी आयुष्मान और आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, नौतनवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नौतनवा

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र की पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र की पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फर्जी आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर अवैध तरीके से आधार कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के आरोपी अमन पासवान (21 वर्ष) को पुलिस ने धर दबोचा है।

पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त अमन पासवान काफी समय से फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे मणि चौराहा क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

इस गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ जब जांच में सामने आया कि ये लोग फिंगर क्लोन तकनीक और अवैध एक्सेस के जरिए सरकारी पोर्टल में सेंधमारी कर रहे थे। ये जालसाज लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और दिलाने में संलिप्त थे।

विदित हो कि इसी मामले में पुलिस ने बीते 12 फरवरी 2026 को दो अन्य अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज दिया है। अमन पासवान इस गिरोह का तीसरा सक्रिय सदस्य था जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Voice Of News 24