दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: संगम विहार में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

दिल्ली

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के संगम विहार इलाके में चल रहे एक बड़े अवैध एलपीजीगैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग गोदामों से 183 इंडेन गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के संगम विहार इलाके में चल रहे एक बड़े अवैध एलपीजीगैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग गोदामों से 183 इंडेन गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

डिलीवरी एजेंटों के गोदामों पर छापेमारी

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि संगम विहार स्थित कुछ गोदामों में अवैध रूप से गैस की कालाबाजारी और रिफिलिंग की जा रही है। जांच में सामने आया कि गैस एजेंसियों के कुछ डिलीवरी एजेंट इन गोदामों का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए, जिन्हें अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचा जाना था।

4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे कब से इस गोरखधंधे में शामिल थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन सी एजेंसियां या व्यक्ति जुड़े हुए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से इलाके के गैस माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.