पीलीभीत: डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की दरियादिली, दिव्यांग संजीव की इच्छा पूरी करने के लिए खुद के खर्च पर भेजा स्मार्टफोन

पीलीभीत

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की एक भावुक और मानवीय पहल इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की एक भावुक और मानवीय पहल इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। डीएम ने एक दिव्यांग युवक की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे अपने निजी खर्च से स्मार्टफोन उपहार स्वरूप भेंट किया है।

ट्राईसाइकिल वितरण के दौरान की थी मांग

पूरा मामला पीलीभीत के खकरा मोहल्ले का है, जहाँ के निवासी दिव्यांग संजीव हाल ही में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में ट्राईसाइकिल लेने पहुंचे थे। ट्राईसाइकिल वितरण के दौरान संजीव ने जिलाधिकारी से अपनी एक इच्छा साझा की और पढ़ाई व अन्य जरूरतों के लिए स्मार्टफोन की मांग की। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर ही उसे आश्वस्त किया था कि उसकी यह जरूरत जल्द पूरी होगी।

निजी कोष से भिजवाया फोन

वादे के मुताबिक, जिलाधिकारी ने सरकारी प्रक्रिया का इंतज़ार करने के बजाय अपने निजी पैसे से एक नया स्मार्टफोन खरीदा और उसे संजीव के घर भिजवाया। अचानक मिले इस सरप्राइज गिफ्ट से संजीव और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संजीव ने इस मदद के लिए डीएम का आभार व्यक्त किया है।

प्रशासनिक कार्यों की व्यस्तता के बीच एक आम नागरिक और विशेष रूप से दिव्यांग की छोटी सी इच्छा को व्यक्तिगत प्राथमिकता देना, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की संवेदनशीलता को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी इस दरियादिली की जमकर सराहना कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.