चंदौली: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, इलाके में हड़कंप

चंदौली

चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र के निवासियों में सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार घर से बाहर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारियों और लॉकर के ताले चटकाकर सोने-चांदी के गहने और नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। जब परिजन वापस लौटे, तो घर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना मुगलसराय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Voice Of News 24