दिल्ली
दिल्ली जनपद के पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दिल्ली जनपद के पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 10 खतरनाक तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।
पकड़े गए तस्करों के पास से चीन, जर्मनी और तुर्किए जैसे देशों में बनी सब-मशीन गन सहित कुल 21 विदेशी हथियार और 200 कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देश के विभिन्न शहरों में सक्रिय बड़े अपराधियों और गैंगस्टरों को इन घातक हथियारों की सप्लाई करने की फिराक में था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मॉड्यूल बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था और विदेशी सीमा के जरिए इन हथियारों को भारत लाया गया था। फिलहाल, क्राइम ब्रांच की टीमें गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं ताकि इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचा जा सके। इस बड़ी बरामदगी ने राजधानी में किसी बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है।
सावधान: पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई pic.twitter.com/qaODUfGQ0e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























