गोंडा: उतरौला रोड पर कार और टेंपो की भीषण भिड़ंत, 15 यात्री घायल

गोंडा

गोंडा जनपद के नगर क्षेत्र स्थित धनौली गांव के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गोंडा जनपद के नगर क्षेत्र स्थित धनौली गांव के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार कुल 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार सभी यात्री उत्तराखंड से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे, तभी उतरौला रोड पर यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जिला प्रशासन घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.