अमेठी: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ का आयोजन

अमेठी

अमेठी उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के अंतर्गत आज जनपद अमेठी के गौरीगंज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित “रन फॉर एंपावरमेंट” दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


अमेठी उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के अंतर्गत आज जनपद अमेठी के गौरीगंज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित “रन फॉर एंपावरमेंट” दौड़ का भव्य आयोजन किया गया।

इस दौड़ को पुलिस अधीक्षक (SP) अन्वेषण टी. ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। दौड़ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और उनकी सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गौरीगंज की सड़कों पर दौड़ती महिला शक्ति ने अनुशासन और जज्बे की अनूठी मिसाल पेश की। एसपी ने इस अवसर पर कहा कि मिशन शक्ति के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास भरने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24