बरेली: 25 हजार के इनामी तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

बरेली

बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में आज पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में आज पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी तस्कर कामिल पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी कामिल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सब इंस्पेक्टर  पंकज कुमार भी घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में कामिल को गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

गिरफ्तार तस्कर के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू और रस्सी बरामद की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कामिल पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 15 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, घायल बदमाश और दरोगा दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मुठभेड़ को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.