गोरखपुर में सस्ती लोकप्रियता के झांसें में फंसीं महिला, लाखों रुपए का चूना लगने के बाद मिली ब्लैकमेलिंग की धमकियां

गोरखपुर

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के नाम पर ठगी करने का मामला गोरखपुर से सामने आया है। जहां महिला के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगों ने लाखों रुपए ठग लिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर में एक महिला से इंस्टाग्राम पर फॉलोअर बढ़ाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग और ठगी का मामला सामना आया है।
करीब दो साल से देवरिया की एक 40 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करती थी। जो वर्तमान में रानीडीहा क्षेत्र की दिव्य नगर कॉलोनी में रहती है। वह महिला रील के जरिए अपनी कला को दिखाकर फेमस होना चाहती थी। इसी बीच बलिया के धीरज नाम का एक व्यक्ति उसे फॉलो किया। धीरे- धीरे उससे चैटिंग करने लगा। बातचीत बढ़ती गई। एक दिन धीरज उस महिला को फॉलोअर्स बढ़ाने का लालच दिया। महिला उसके जाल में फंस गई। जिसकी वजह से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी।
महिला ने उस पर विश्वास करना शुरू कर दिया। इसके लिए धीरज ने बहुत पैसे लिए। लेकिन कुछ किया नहीं।
आरोप है कि उसने युवती का कोई अश्लील वीडियो बना रखा था। उसी के जरिए ब्लैकमेल करने लगा।
कहता था कि मैं जैसा बोलता हूं, वैसा करों। नहीं तो यह वीडियो तुम्हारे पति को भेज दूंगा। और सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इसी डर से महिला सब कुछ चुपचाप सहती रही और समय- समय पर जितना कहता, उतने रुपए भेजती रहती थी। महिला के अनुसार ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला करीब दो वर्षों से चल रहा है।
अंततः महिला ने आरोपी के इन करतूतों से तंग आकर उसने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी धीरज उसके पास फोन करता है और कहता है कि मेरा साथ मत छोड़ना। नहीं तो तुम्हारे पति और तुम्हें दोनों को जान से मार दूंगा। बार- बार वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार, धीरज मौर्य बलिया जिले का मूल निवासी है लेकिन महाराष्ट्र के अहमद नगर शिवाजी कॉलोनी में रहकर पेंटिंग का काम करता है। वहीं से वो लगातार ब्लैकमेल करता है।

इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.