सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।
अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि झूठी जानकारी फैलाकर अव्यवस्था और भय का माहौल पैदा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आईटी एक्ट (IT Act) और भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कालाबाजारी पर लगेगी लगाम
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था अफवाह की आड़ में पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण या कालाबाजारी करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
आधिकारिक सूचना पर ही करें विश्वास
कतिपय पंपों पर तेल खत्म होने की स्थिति में संबंधित पेट्रोलियम कंपनियों के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तत्काल आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे शांति बनाए रखें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि सीधे संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से की जा सकती है।
सावधान: पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई pic.twitter.com/qaODUfGQ0e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026






















