प्रयागराज: आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे में बड़ी कार्रवाई, सपा नेता अंसार अहमद समेत बेटा और भतीजा पुलिस हिरासत में

प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के फाफामऊ के चंदापुर गांव में हुए आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जनपद के फाफामऊ के चंदापुर गांव में हुए आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस भीषण दुर्घटना के मुख्य आरोपी और समाजवादी पार्टी के नेता अंसार अहमद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अंसार अहमद के साथ उनके बेटे मंजूर और भतीजे अलाउद्दीन को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है।

सात नामजद और 5 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए इस मामले में अब तक 7 नामजद और 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए सभी अभियुक्तों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है, जबकि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

20 घंटे बाद भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

चंदापुर गांव में हुए इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर राहत और बचाव कार्य निरंतर जारी है। मलबे में दबे लोगों को निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।

बता दें कि यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता अंसार अहमद का ही था, जहां हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.