परतावल:शतचंडी महायज्ञ के आठवें दिन भव्य दीपदान, 25 मार्च को भंडारे के साथ होगा समापन

परतावल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 10 शिव नगर छातीराम बड़ी नहर स्थित मंदिर पर आयोजित मां पराशक्ति शतचंडी महायज्ञ के आठवें दिन भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 10 शिव नगर छातीराम बड़ी नहर स्थित मंदिर पर आयोजित मां पराशक्ति शतचंडी महायज्ञ के आठवें दिन भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कन्याओं एवं उनके परिजनों ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

महायज्ञ में यजमान की भूमिका जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी समाज वादी पार्टी के जिला महिला सभा अध्यक्ष सत्यभामा सिंह के साथ निभाई और सक्रिय सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। पूरे दिन रामलीला का मंचन एवं रात्रि रास लीला में भक्ति भाव से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा, जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

आयोजकों ने बताया कि 25 मार्च 2026 को भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। इस दौरान वृंदावन से आई रामलीला मंडली द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जा रही है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.