खेसरहा
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा क्षेत्र अंतर्गत भलुहा में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा क्षेत्र अंतर्गत भलुहा में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों की पहचान महनौना निवासी विनोद गुप्ता (20) पुत्र लक्ष्मी गुप्ता और मोहम्मद समी (19) पुत्र मोहम्मद मुस्कीन के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद गुप्ता का दाहिना हाथ टूट गया, वहीं मोहम्मद समी का दाहिना पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों लहूलुहान युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क हादसे का मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही रही। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और यातायात सुचारू कराया। प्रशासन ने वाहन चालकों से संयमित गति से वाहन चलाने की अपील की है।
लोकसभा में गूंजी विकास की गूँज: सांसद जगदंबिका पाल ने वित्त विधेयक का किया जोरदार समर्थनhttps://t.co/Rvv2fXsL0Z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026






















