रतन सेन डिग्री कॉलेज में ‘विश्व तपेदिक दिवस’ पर संगोष्ठी आयोजित, टीबी मुक्त समाज का लिया संकल्प

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मंगलवार, 24 मार्च 2026 को रतन सेन डिग्री कॉलेज, बांसी में ‘विश्व तपेदिक दिवस’ के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के मंगलवार, 24 मार्च 2026 को रतन सेन डिग्री कॉलेज, बांसी में ‘विश्व तपेदिक दिवस’ के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई और रानी लक्ष्मीबाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

जागरूकता और समय पर इलाज है बचाव

स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभीर सिंह ने टीबी के लक्षणों और बचाव के उपायों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि टीबी एक गंभीर बीमारी जरूर है, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इसका इलाज पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है और 6 महीने का नियमित कोर्स करने से संक्रमित व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ हो जाता है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को मरीजों की सहायता करने की शपथ भी दिलाई।

स्वस्थ दिनचर्या और व्यायाम पर जोर

कार्यक्रम में श्री प्रवेश दुबे ने बताया कि फेफड़ों की समस्या, लंबे समय तक खांसी और संक्रमण के कारण यह रोग पनपता है। उन्होंने नियमित व्यायाम की महत्ता बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। वहीं, रानी लक्ष्मीबाई इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुष्मिता श्रीवास्तव ने छात्रों को अपनी दिनचर्या में सुधार लाने और समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के अंत में सूर्यकांत त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. कंचनयति, रवीन्द्र टंडन, सपना त्रिपाठी, राजेश कुमार शर्मा, यतीन्द्र नाथ मिश्र, रजंग बहादुर, राजेश सिंह, ध्रुवपति यादव और नंद कुमार दुबे सहित दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.