बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश में “नव निर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश में “नव निर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए आ रहे सामाजिक-आर्थिक बदलाव को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजीविका मिशन ने महिलाओं में आत्मनिर्भरता का आत्मविश्वास जगाया है, जिससे वे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं बल्कि समाज में अपनी नई पहचान भी बना रही हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की “डबल इंजन सरकार” की महिला विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।
विभागीय योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
इस अवसर पर उपायुक्त (स्वतः रोजगार) ने DAY-NRLM के तहत संचालित गतिविधियों, बैंक लिंकेज और उद्यमिता विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जनपद में बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार, ऋण और प्रशिक्षण से जोड़ा गया है। वहीं, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने छात्रवृत्ति व अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
अनुभव साझा कर महिलाओं ने भरी हुंकार
कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे सिलाई-कढ़ाई, दुग्ध उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे कार्यों से उनके जीवन स्तर और सामाजिक सम्मान में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मिशन प्रबंधक अभिषेक आनंद ने किया। इस दौरान बैंक सखी, समूह सखी और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर: एंटी थेफ़्ट टीम और जोगिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो घटनाओं का खुलासा कर दो शातिर चोर गिरफ्तारhttps://t.co/qwxhj3dqbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























