सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोगिया उदयपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोगिया उदयपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित संज्ञेय अपराधों को रोकने के उद्देश्य से 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस की मुस्तैदी से टली अप्रिय घटना
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9 लोगों को हिरासत में लिया। इन सभी के विरुद्ध बीएनएसएस (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पकड़े गए व्यक्तियों में मुस्तफा, मोहम्मद फहीम और मोहम्मद साजिद (निवासी चोरवर तकियवा), प्रदीप माली (देवरा बाजार), जयहिन्द और झिन्नू (निवासी गोरखपुर), तथा अयोध्या, राजू और पिन्टु (निवासी महदेवा नानकार) शामिल हैं।
पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवधेश यादव, श्रीकान्त यादव, नरेन्द्र मणि गुप्ता, रमेश चन्द, हेड कांस्टेबल राजेश गौड़ और कांस्टेबल राजाराम राजभर ने मुख्य भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026






















