सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज थाना क्षेत्र के चरथई गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने मामूली सी बात पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज थाना क्षेत्र के चरथई गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने मामूली सी बात पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, चरथई गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ जब पत्नी ने पति का फोन नहीं उठाया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी पति ने आपा खो दिया और पत्नी पर हमला कर दिया। उसने पत्नी को तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।
घटना की सूचना मिलते ही धनपतगंज पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी पति को घेराबंदी कर दबोच लिया। स्थानीय लोगों में इस जघन्य हत्याकांड को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अग्रिम कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























