अम्बेडकरनगर: अधिवक्ता की पिटाई पर भड़का वकीलों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट में घंटों हंगामा और नारेबाजी

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर जनपद में अधिवक्ता प्रभात मिश्र के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अम्बेडकरनगर जनपद में अधिवक्ता प्रभात मिश्र के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में आज अधिवक्ता संघ ने लामबंद होकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया।

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में वकील ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, लेकिन जिलाधिकारी (DM) के समय पर बाहर न आने से अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। वकीलों का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में घंटों तक जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक चली जद्दोजहद और हंगामे के बाद आखिरकार जिलाधिकारी ने खुद आकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनका ज्ञापन लिया।

अधिवक्ता संघ ने मांग की है कि साथी अधिवक्ता प्रभात मिश्र पर हमला करने वाले दबंगों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिला और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.