नगर पंचायत आनंद नगर में स्वच्छता अभियान को मिली नई ऊर्जा: वार्डों के लिए ई-रिक्शा रवाना

महराजगंज

महराजगंज जिले के फरेन्दा क्षेत्र स्थित आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के फरेन्दा क्षेत्र स्थित आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 24 मार्च को नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पंचायत के सभी वार्डों में सुचारु सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नए ई-रिक्शा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय में ई-रिक्शा वाहनों के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने इन पर्यावरण-अनुकूल वाहनों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि ये ई-रिक्शा कचरा संग्रहण की प्रक्रिया को तेज करेंगे, जिससे वार्डों में गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब घर-घर से कचरा उठाना आसान होगा। सफाई कर्मचारियों ने भी विश्वास जताया कि इन आधुनिक वाहनों से दैनिक सफाई का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो सकेगा। राजेश जायसवाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “स्वच्छता ही सेवा है, आइए मिलकर अपने नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएँ।” इस अवसर पर समस्त सभासद और नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.