बलिया
बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार रात करीब 9:25 बजे ग्राम दया छपरा नौरंगा मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच तीखी मुठभेड़ हुई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश पुनीत कुमार और चंदन उर्फ माही के पैरों में गोली लगी, जबकि उनके तीसरे साथी राघव पाण्डेय को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को तत्काल इलाज हेतु सीएचसी सोनबरसा भेजा गया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह क्षेत्र में डकैती और लूट की कई वारदातों में शामिल था। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूट की एक मोटरसाइकिल और चोरी किए गए भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ डकैती और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























