औरैया: सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

औरैया

औरैया जनपद की सदर तहसील में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

औरैया जनपद की सदर तहसील में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों को ठंडे बस्ते में न डाला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पुलिसिंग और राजस्व मामलों पर जोर

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा की और संबंधित थाना प्रभारियों को जमीनी विवादों व आपसी झगड़ों में निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ितों को न्याय का अहसास होना चाहिए।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपजिलाधिकारी सदर सहित राजस्व, विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण कराया और शेष के लिए संबंधित टीमों को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए।

 

Voice Of News 24