महराजगंज: खाकी फिर हुई शर्मसार,16,100 रुपये रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल

बरगदवा

महराजगंज जनपद के पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बरगदवा थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बरगदवा थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। वसूली की यह पूरी वारदात पीड़ित की दुकान में लगे CCTV कैमरे में आवाज सहित रिकॉर्ड हो गई है। जिसने पारदर्शी पुलिसिंग के दावों की धज्जियाँ उड़ा दी हैं।

25 हजार की मांग और जेल भेजने की धमकी

बरगदवा के पिपरा निवासी राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, हल्का दरोगा अवधेश यादव ने उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बदले 25,000 रुपये की मांग की थी। आरोप है कि दरोगा ने धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो उन्हें गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया जाएगा और उनके द्वारा दर्ज कराए गए मामले को भी रफा-दफा कर दिया जाएगा।

CCTV में कैद हुई ‘लेन-देन’ की लाइव रिकॉर्डिंग

दरोगा के खौफ के कारण राकेश अग्रहरी ने 19 मार्च 2026 को अपनी दुकान के सामने दरोगा अवधेश यादव को 16,100 रुपये की पहली किस्त दी। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कथित तौर पर रुपयों का लेन-देन और बातचीत साफ सुनी जा सकती है। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा अब शेष रकम के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं और पुलिस पिकेट पर बुलाकर दोबारा जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित राकेश कुमार अग्रहरी ने साक्ष्यों के साथ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।अब देखना यह होगा कि भ्रष्टाचार के इस लाइव सबूत के सामने आने के बाद जिला पुलिस प्रशासन अपने दागी अधिकारी पर क्या एक्शन लेता है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.