महराजगंज: निचलौल में नवलोकम फाउंडेशन ने जगाई शिक्षा की अलख, स्टेशनरी पाकर खिले नन्हे बच्चों के चेहरे

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में नवलोकम फाउंडेशन की ओर से एक सराहनीय पहल की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में नवलोकम फाउंडेशन की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। फाउंडेशन द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

वितरण कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक शाहिद आलम खान, सह-संस्थापक दीपक जायसवाल और संरक्षक राजकुमार मौर्य ने बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री भेंट की। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए और उनकी संस्था भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखेगी।

अध्यापकों ने की संस्था की सराहना

इस नेक कार्य के दौरान स्कूल के समस्त अध्यापक और अध्यापिकाएं मौके पर मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने नवलोकम फाउंडेशन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का उत्साह बढ़ता है और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.