बुलंदशहर: बबली हत्याकांड का खौफनाक खुलासा, शादी की जिद बनी मौत की वजह, प्रेमी ने भाई और साले के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को बुलंदशहर पुलिस ने सुलझा लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को बुलंदशहर पुलिस ने सुलझा लिया है। 15 मार्च को खेत में मिली बबली की सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी विकास और उसके साले अमन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका बबली और आरोपी विकास लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बबली लगातार विकास पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि विकास शादी के लिए तैयार नहीं था। शादी की इसी जिद को रास्ते से हटाने के लिए विकास ने अपने भाई और साले के साथ मिलकर बबली की हत्या की खौफनाक साजिश रची।

योजना के तहत 15 मार्च को विकास ने बबली को नरसेना क्षेत्र के एक खेत में बुलाया और वहां धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को खेत में ही फेंक दिया था। पुलिस को मौके से सिर कटी लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

बुलंदशहर पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए घटना स्थल के आसपास के CCTV कैमरों की सघन पड़ताल की। फुटेज में संदिग्धों की आवाजाही दिखने के बाद पुलिस ने कड़ियों को जोड़ा और मुख्य कातिल विकास तक जा पहुँची। कड़ाई से पूछताछ करने पर विकास ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

पुलिस ने मुख्य अभियुक्त विकास और उसके साले अमन को सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि हत्या में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। एसएसपी बुलंदशहर ने इस सफल अनावरण के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.