सिद्धार्थनगर: प्रेम सागर भारतीय बौद्ध महासभा के जिला महासचिव मनोनीत, बांसी में आयोजित समारोह में हुआ भव्य स्वागत

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के भगवान बुद्ध की पावन धरती जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित नगर पालिका मैरिज हॉल माघ मेला परिसर में रविवार को भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भगवान बुद्ध की पावन धरती जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित नगर पालिका मैरिज हॉल माघ मेला परिसर में रविवार को भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और विस्तार को देखते हुए प्रेम सागर को सर्वसम्मति से भारतीय बौद्ध महासभा, जनपद सिद्धार्थनगर का जिला महासचिव मनोनीत किया गया।

बौद्धाचार्य परीक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आयोजित इस समारोह में मुख्य रूप से चैत्य भूमि, मुंबई से चलकर आए डॉ. राजेश पवार (राष्ट्रीय सचिव, BSI) प्रांतीय अध्यक्ष निर्भय कुमार जैसल, प्रदेश सचिव केदार नाथ आजाद और जौनपुर जिलाध्यक्ष लाल मनी भास्कर उपस्थित रहे। जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष राम मिलन भारती, संरक्षक लहुरी प्रसाद और जिला ऑडिटर संतोष कुमार आजाद की विशेष उपस्थिति में यह मनोनयन प्रक्रिया संपन्न हुई।

प्रेम सागर के मनोनयन पर जनपद की विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों ने हर्ष व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में तहसील अध्यक्ष सिद्धार्थनगर सुरेंद्र प्रसाद भारती, बांसी अध्यक्ष राधेश्याम गौतम, डुमरियागंज अध्यक्ष सचिन कुमार भास्कर, शोहरतगढ़ अध्यक्ष माता दीन बौद्ध और इटवा अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके अतिरिक्त चंद्रिका प्रसाद गौतम, जय किशोर गौतम, डॉ. जेपी बौद्ध, सुशील कुमार अंबेडकर और रविंद्र कुमार गौतम सहित अनेक बौद्धाचार्य प्रशिक्षणार्थियों ने उन्हें बधाई दी।

नवनियुक्त जिला महासचिव प्रेम सागर ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तथागत बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को और अधिक गतिशील बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम का समापन जय भीम-नमो बुद्धाय के उद्घोष के साथ हुआ।

Voice Of News 24