बृजमनगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार अंतर्गत कानापार निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार अंतर्गत कानापार निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता युवक की पहचान संजय शर्मा (26) पुत्र अशोक कुमार शर्मा के रूप में हुई है जो ग्राम पंचायत कानापार में पंचायत सहायक के पद पर तैनात है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परीक्षा देने गया था लखनऊ
परिजनों के अनुसार, संजय शर्मा बीते गुरुवार 19 मार्च को सुबह करीब 8 बजे रेलवे की परीक्षा देने के लिए धानी से लखनऊ के लिए निकला था। संजय की परीक्षा तृतीय पाली में थी। हालांकि घर वालों को परीक्षा केंद्र के सटीक स्थान की जानकारी नहीं थी, लेकिन संजय परीक्षा में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था।
रात 10 बजे हुई थी पिता से आखिरी बात
लापता युवक के पिता अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद रात करीब 10 बजे संजय से फोन पर लगभग 20 मिनट तक बात हुई थी। बातचीत के दौरान संजय ने अपने पिता को आश्वस्त किया था कि वह अगले ढाई से तीन घंटे में घर पहुँच जाएगा।
स्विच ऑफ आ रहा फोन, पुलिस जाँच में जुटी
बेटे द्वारा बताए गए समय पर जब वह घर नहीं पहुँचा, तो पिता ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संजय का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताने लगा। रात भर इंतजार करने और सगे-संबंधियों के यहाँ तलाश करने के बाद भी जब संजय का कोई सुराग नहीं मिला, तो शुक्रवार सुबह पिता ने बृजमनगंज थाने पहुँचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और बेटे की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और युवक की लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026






















