औरैया: बिधूना, अजीतमल और औरैया तहसील में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

औरैया

औरैया जनपद में शनिवार को ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व अकीदत, सादगी और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में शनिवार को ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व अकीदत, सादगी और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले की तीनों प्रमुख तहसीलों—औरैया, अजीतमल और बिधूना में सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा-जमुनी तहजीब के इस पर्व पर हर ओर खुशियों का माहौल नजर आया।

अमन-चैन की मांगी दुआ, गले मिलकर दी मुबारकबाद

हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने नए वस्त्र धारण कर ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा की। नमाज के बाद बारगाहे-इलाही में हाथ उठाकर देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज संपन्न होते ही लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर बड़ों ने बच्चों को उपहार और नकद ‘ईदी’ देकर उनके उत्साह को दोगुना कर दिया। घरों में मीठी सेवइयां और विभिन्न पकवानों के साथ उत्सव का आनंद लिया गया।

पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के आला अधिकारियों ने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बिधूना में थाना प्रभारी मुकेश चौहान भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखाई दिए। इसी तरह जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखी, जिससे पूरा त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

क्षेत्र के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

ईद के इस मुबारक मौके पर बिधूना सभासद रानू खान, साहिबे आलम, सलमान खान, मोहम्मद जाकिर हुसैन, शाहरुख खान, मुस्तकीम खान, ज़ीशान जावेद, अफरोज अली खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मौजूद रहे। जिले भर में नमाज और ‘ईद मुबारक’ की गूंज के साथ भाईचारे की मिसाल पेश की गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.