परतावल: अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई ईद, भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद

परतावल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित वार्ड नंबर 11, स्वतंत्रता सेनानी नगर में ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरी श्रद्धा, उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित वार्ड नंबर 11, स्वतंत्रता सेनानी नगर में ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरी श्रद्धा, उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। स्थानीय मदरसा अरबिया रिजबिया फैजानुल उलूम दारुल कस्बा में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और बारगाहे-इलाही में सिर झुकाकर देश, समाज और क्षेत्र में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी।

भाईचारे का संदेश और बच्चों का उत्साह

नमाज संपन्न होने के बाद मदरसा परिसर और आसपास का क्षेत्र ईद मुबारक की गूँज से सराबोर हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों में ईद को लेकर विशेष आकर्षण और उत्साह देखने को मिला। नए-नए परिधानों में सजे बच्चे एक-दूसरे को ईदी देकर अपनी खुशियां साझा करते नजर आए। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

भाजपा नेता ने दी शुभकामनाएं

इस विशेष अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर नमाजियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को ईद की हार्दिक मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उनके साथ आए अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी त्योहार की खुशियों में शिरकत की।

प्रशासनिक मुस्तैदी और शांतिपूर्ण समापन

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों की निगरानी के चलते पूरा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के सहयोग और शांति व्यवस्था की सराहना की।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.