बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में आज ईद-उल-फितर का पावन पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में आज ईद-उल-फितर का पावन पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। क्षेत्र की मुख्य ईदगाह पर सुबह से ही नमाजियों का तांता लगा रहा, जहाँ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं।
नमाज संपन्न होने के बाद समूचा क्षेत्र ईद मुबारक के नारों से गूंज उठा। बड़े-बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र में आपसी सौहार्द और खुशियों का माहौल देखते ही बन रहा था। स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इसी तरह प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाते रहें।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। उपनिरीक्षक दानिश अंसारी और नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल रविंद्र सिंह सहित पूरी पुलिस टीम मौके पर तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी, जिसके चलते नमाज और उत्सव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईदगाह की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग का सराहनीय योगदान रहा। पूर्व प्रधान जान मोहम्मद, डॉ. आबिद हुसैन, डॉ. जावेद खान, परवेज मास्टर जी, एचडी खान (प्रधानाचार्य), सानुका, बारिश मोहम्मद, सद्दाम अंसारी और बदरुद्दीन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026






















