बलरामपुर: डीएम और एसपी की पैनी नजर,अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई ईद की नमाज

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की सतत निगरानी एवं कुशल पर्यवेक्षण के चलते जनपद की सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई।

ड्रोन और सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया गया। संवेदनशील स्थलों और प्रमुख नमाज स्थलों की निगरानी ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैद रहने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने दी ईद की मुबारकबाद

नमाज संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और एसपी विकास कुमार ने समस्त जनपदवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के इस वातावरण को निरंतर बनाए रखने की अपील की। एसपी ने आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ है और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के आपसी समन्वय से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है।

भ्रमण और निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति सहित संबंधित थानों के प्रभारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे आमजन के बीच सुरक्षा का भाव बना रहा और पर्व की खुशियां शांति के साथ साझा की गईं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.