परतावल: बुकिंग तिथि के आधार पर मिलेगा गैस सिलेंडर, राज गैस सर्विस ने लागू की नई वितरण व्यवस्था

परतावल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित राज गैस सर्विस ने उपभोक्ताओं की सुविधा और वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक नई व्यवस्था लागू की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित राज गैस सर्विस ने उपभोक्ताओं की सुविधा और वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक नई व्यवस्था लागू की है। एजेंसी प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों का वितरण उनकी बुकिंग तिथि के आधार पर क्रमानुसार किया जाएगा।

एजेंसी के प्रोपराइटर ने कंपनी के निर्देशों का हवाला देते हुए वितरण के लिए निम्नलिखित समय-सारणी जारी की है:

13 मार्च 2026 तक की बुकिंग: इन उपभोक्ताओं को 19 मार्च 2026 को गैस का वितरण किया गया।

14 मार्च 2026 की बुकिंग: इन उपभोक्ताओं को आज 20 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

15 मार्च 2026 की बुकिंग: इन उपभोक्ताओं को कल यानी 21 मार्च 2026 को गैस का वितरण किया जाएगा।

एजेंसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने 15 मार्च 2026 के बाद अपनी बुकिंग कराई है, उन्हें गैस की अगली गाड़ी आने पर क्रमानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

राज गैस सर्विस के प्रोपराइटर ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर ही एजेंसी पहुँचकर गैस प्राप्त करें। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ को रोकना और वितरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करना है ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Voice Of News 24