बुलंदशहर: गांजा तस्करी का विरोध करने पर महिला व बेटियों को पीटा, तीन दिन बाद SSP के हस्तक्षेप पर कार्रवाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में नशे के कारोबार का विरोध करने पर एक परिवार को दबंगई का शिकार होना पड़ा। नगर कोतवाली क्षेत्र में गांजा तस्करी का विरोध करने पर एक महिला और उसकी बेटियों को बेरहमी से पीटा गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में नशे के कारोबार का विरोध करने पर एक परिवार को दबंगई का शिकार होना पड़ा। नगर कोतवाली क्षेत्र में गांजा तस्करी का विरोध करने पर एक महिला और उसकी बेटियों को बेरहमी से पीटा गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के तीन दिन बाद तक स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता को एसएसपी की शरण लेनी पड़ी।

विरोध करने पर घर में घुसकर हमला

पीड़िता के अनुसार, उसके पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति लंबे समय से गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है। महिला का मकान पास होने और नाम की समानता के कारण अक्सर खरीदार गलती से महिला के घर पहुँच जाते थे। इसी बात का विरोध करने पर 14 मार्च को आरोपी ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से महिला के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट, अभद्रता और छेड़छाड़ भी की गई।

पुलिस की शिथिलता पर उठे सवाल

पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमले के तुरंत बाद नगर कोतवाली में शिकायत दी गई थी, लेकिन तीन दिनों तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। कोई मुकदमा दर्ज न होने से परेशान होकर महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

एसएसपी के निर्देश पर जाँच शुरू

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई और तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.