बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम कन्हेरा में इन दिनों आलू की खुदाई का काम चरम पर है। खेतों में हलचल तो है, लेकिन किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम कन्हेरा में इन दिनों आलू की खुदाई का काम चरम पर है। खेतों में हलचल तो है, लेकिन किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। इसका मुख्य कारण बाजार में आलू के मिलने वाले ‘औने-पौने’ दाम हैं।
वर्तमान में आलू का भाव ₹400 से ₹600 प्रति क्विंटल के बीच सिमट कर रह गया है। स्थानीय किसान रमेश, चंद्रपाल और रणवीर सिंह मीणा ने बताया कि इस बार पैदावार भी घटकर मात्र 10-12 क्विंटल प्रति बीघा रह गई है। बीज, खाद और मजदूरी की बढ़ती लागत के मुकाबले यह दाम बेहद कम हैं, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
मुख्य बिंदु
कम पैदावार: प्रतिकूल स्थितियों के कारण प्रति बीघा पैदावार में गिरावट।
भंडारण की मजबूरी: उचित दाम न मिलने पर किसान आलू कोल्ड स्टोरेज में रखने को मजबूर।
सरकार से मांग: किसानों ने आर्थिक संकट से बचने के लिए ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ (MSP) लागू करने की गुहार लगाई है।
पसीने की कमाई का सही मोल न मिलने से क्षेत्र के किसानों में गहरा रोष है।
सावितगढ़ मिल में तौल कांटों की औचक जाँच: सभी कांटे पाए गए शुद्धhttps://t.co/rE0o3h4oyt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026




















