बुलंदशहर: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट में कार्यशाला, साइबर सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और अधिकारियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करना रहा।

डिजिटल खतरों से बचाव के बताए तरीके

कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री मयंक गोयल ने साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी (Cyber Fraud) से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे सोशल मीडिया, ऑनलाइन लेन-देन और विभिन्न डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इंटरनेट का सही उपयोग जितना लाभकारी है, इसके प्रति लापरवाही उतनी ही जोखिम भरी हो सकती है।

बड़ी संख्या में रही सहभागिता

कार्यशाला में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, ग्राम प्रधानों, किसानों और व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

शिक्षण संस्थानों में भी हुए कार्यक्रम

कलेक्ट्रेट के अलावा जनपद के समस्त राजकीय पॉलिटेक्निक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में भी विशेष जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार और साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने की तकनीक सिखाई गई।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.