बुलंदशहर: जिरौली आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को खिलाई गई पेट के कीड़ों की दवा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर आज बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर आज बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पेट संबंधी बीमारियों से मुक्त रखना और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

कार्यकर्ताओं की देखरेख में हुआ दवा वितरण

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना शर्मा और सहायिका मीरा देवी ने केंद्र पर मौजूद बच्चों को अपनी देखरेख में कृमिनाशक दवा पिलाई। इस दौरान स्टाफ ने बच्चों को खेल-खेल में हाथ धोने के सही तरीके और स्वच्छता का महत्व भी समझाया।

अभिभावकों को दी गई सलाह

वंदना शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर कृमिनाशक दवा देना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए साफ-सफाई और पौष्टिक आहार को प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यक्रम में अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.