सिद्धार्थ नगर: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, मोहल्ले में छाया मातम

सिद्धार्थ नगर

सिद्धार्थ नगर जनपद के नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर के बुद्ध नगर मोहल्ले के लिए सोमवार की रात एक काल बनकर आई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थ नगर जनपद के नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर के बुद्ध नगर मोहल्ले के लिए सोमवार की रात एक काल बनकर आई। बनकसिया और झूलनीपुर चौराहे के बीच हुए एक भयानक सड़क हादसे में शाहबे आलम (पुत्र बदरे आलम) की मौके पर ही मौत हो गई।

देर रात हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 9 फरवरी 2026 की रात लगभग 10:30 बजे की है। शाहबे आलम अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी बनकसिया और झूलनीपुर चौराहे के पहले उनका वाहन भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाहबे आलम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुँचे, जहाँ अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि घायल को संभलने या अस्पताल पहुँचाने का मौका तक नहीं मिला। इस दुखद खबर से बुद्ध नगर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है, जो मामले की जांच में जुटी है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.