महराजगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ज्वेलरी व्यापारी का शव, हत्या या दुर्घटना की गुत्थी में उलझी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के डूडी नदी के पास निर्माणाधीन राइस मिल के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के डूडी नदी के पास निर्माणाधीन मिल के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अजय वर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिद्धार्थनगर के पकडियहवां के निवासी थे और वर्तमान में अड्डा बाजार स्थित अपने ससुराल में रहकर चकदह में ‘नागेश्वर प्रसाद ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान चलाते थे।

परिजनों के अनुसार, अजय शाम 6 बजे दुकान बंद कर ससुराल आए थे। रात करीब 9:30 बजे खाना खाकर वह महज 300 मीटर दूर स्थित अपने बेलभार वाले घर पर सोने के लिए निकले थे, जिसके बाद वह लापता हो गए। सुबह उनका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ।

सूचना पर पहुँची अड्डा बाजार पुलिस और नौतनवा थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला दुर्घटना और सोची-समझी साजिश के बीच उलझा हुआ है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या सड़क हादसा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.