पुलिया पर रेलिंग न होने से बड़ा हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

बलिया

बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के मालीपुर ग्राम पंचायत स्थित तुर्तीपार पंप कैनाल में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के मालीपुर ग्राम पंचायत स्थित तुर्तीपार पंप कैनाल में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में 12 वर्षीय किशोर आदित्य की डूबने से मौत हो गई, जबकि बाइक चालक युवक ने तैरकर अपनी जान बचाई।

कैसे हुआ हादसा?

नवरंगिया दलित बस्ती निवासी नीरज (25) सोमवार शाम कमरौली निवासी आदित्य (12) के साथ भोजपुर गांव से एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। छितौना हेड के पास स्थित एक क्षतिग्रस्त पुलिया पर बाइक बेकाबू हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। नीरज किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन बालक आदित्य गहरे पानी में समा गया।

ग्रामीणों का आक्रोश

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद, कैनाल की सप्लाई बंद कराकर आदित्य को बाहर निकाला। उसे तत्काल PHC नगरा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिया पर सुरक्षा रेलिंग होती, तो यह जानलेवा हादसा टाला जा सकता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24