महराजगंज
अड्डा बाजार: जनपद महराजगंज के थाना नौतनवा क्षेत्र अंतर्गत अड्डा बाजार पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर स्थिति में मिला है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अड्डा बाजार: जनपद महराजगंज के थाना नौतनवा क्षेत्र अंतर्गत अड्डा बाजार पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर स्थिति में मिला है।तनवा/ जानकारी के अनुसार, भैसहियां चौराहा से लगभग 200 मीटर आगे, डूडी नदी के समीप निर्माणाधीन शंकर राइस मिल के पास यह व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ है।

घटनास्थल पर व्यक्ति की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, लेकिन बेहोशी के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि यदि आप इस व्यक्ति या इसकी बाइक को पहचानते हैं, तो तत्काल इनके परिजनों को सूचित करें। समय पर इलाज मिलना व्यक्ति की जान बचाने के लिए अनिवार्य है।
अड्डा बाजार पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। कृपया इस संदेश को नौतनवा और महाराजगंज के स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप्स में अधिक से अधिक शेयर करें ताकि पीड़ित को जल्द से जल्द मदद और उसका परिवार मिल सके। आपकी एक सजगता किसी का जीवन बचा सकती है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 10 फरवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/bms60KIXLS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026




















