डिबाई: रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ में गूँजा एकता का मंत्र

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बुधवार को ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य और अनुशासित आयोजन संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बुधवार को ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य और अनुशासित आयोजन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में हिन्दू समाज के विभिन्न वर्गों, संत-महात्माओं, महिलाओं और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकता का परिचय दिया।

 

हवन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। सम्मेलन में बहनों द्वारा प्रस्तुत किए गए “हिन्दू हैं हम” और “योद्धा बन गई मैं” जैसे गीतों ने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया।

प्रमुख संतों और वक्ताओं का संबोधन

मुख्य अतिथि स्वामी यशवीर महाराज और विशिष्ट अतिथि ब्रह्मचारी स्वदेश (दाऊ जी) ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता तपन (क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख) ने सांस्कृतिक संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अपनी परंपराओं और मूल्यों की रक्षा के लिए संगठन अनिवार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल अग्रवाल ने की।

दिग्गज जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

सम्मेलन में डिबाई विधायक चन्द्रपाल सिंह लोधी, चेयरमैन अरुण सिंघल, विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. सुबोध, और समाजसेवी बिट्टू जोगी सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विकास वार्ष्णेय ने किया।

मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी मधुप सिंह और कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। पुलिस की प्रभावी यातायात और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था के चलते हजारों की भीड़ के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.