बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खानपुर थाने में ग्रामीणों द्वारा गेट पर तहरीर चिपकाए जाने के मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खानपुर थाने में ग्रामीणों द्वारा गेट पर तहरीर चिपकाए जाने के मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए थानाध्यक्ष संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।
यह कार्रवाई उस गंभीर आरोप के बाद हुई है जिसमें एक आरोपी को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने की बात सामने आई थी। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जब थाने के गेट पर शिकायत चस्पा की, तो पुलिस महकमे की काफी किरकिरी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने संदीप कुमार को हटाकर थाना अरनिया भेज दिया है, जबकि अरनिया के थानाध्यक्ष रितेश को अब खानपुर थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस की छवि खराब करने वाले या नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं ग्रामीण अब मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद जता रहे हैं।
बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी सहित 6 लोगों के निधन की खबर pic.twitter.com/ayJ8tfZ6tz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 28, 2026




















