बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बनबोई करीमनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद के बाद एक पूर्व सैनिक ने अपने ही सगे भाई की सिर पर वार कर हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बनबोई करीमनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद के बाद एक पूर्व सैनिक ने अपने ही सगे भाई की सिर पर वार कर हत्या कर दी। दोनों मृतक और आरोपी सेना से सेवानिवृत्त रिटायर फौजी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम गांव बनबोई निवासी रविंद्र (41) और उनका सगा भाई हरेंद्र दोनों पुत्र अजीत एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपे से बाहर होकर हरेंद्र ने पास में पड़े लोहे/लकड़ी के पाये से रविंद्र के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
गंभीर हमले के कारण रविंद्र लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गुलावठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई हरेंद्र को हिरासत में ले लिया है और परिजनों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मऊ: घोसी में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में
https://t.co/ndsdcLMIGi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026













